अब UPI Transaction में लगेगा 4 घंटे का वक्त,: जानिए पुरी जानकारी
UPI लेनदेन की सीमा बढ़ाई गई है। 2000 रुपये से ज्यादा के ऑनलाइन पेमेंट पर 4 घंटे की देरी हो सकती है। 5000 रुपये के पेमेंट के बाद 24 घंटे में 50000 रुपये का पेमेंट किया जा सकता है। 2022-23 में 13,530 फ्रॉड पेमेंट हुई हैं जिसमें 49 फीसद यानी 6,659 करोड़ रुपये डिजिटल पेमेंट शामिल हैं।
UPI Payment में लगेगा 4 घंटे की देरी
सरकार को एक प्रस्ताव मिला है, जिसमें UPI लेनदेन की सीमित करने का निर्देश दिया गया है। इसके तहत अगर आप 2000 रुपये से ज्यादा के ऑनलाइन पेमेंट किसी को पहली बार कर रहे हैं, तो उसमें 4 घंटे की देरी की जा सकती है। इससे फ्रॉड को होने से रोका जा सकता है। हालांकि ऐसा माना जा रहा है 4 घंटे की देरी से ऑनलाइन पेमेंट की राह में नई समस्या पैदा हो सकती है, क्योंकि अगर आप 2000 रुपये या उससे ज्यादा की ग्रॉसी आइटम या कुछ और सामान खरीदते हैं, तो आपको 4 घंटे पेमेंट देरी से ग्रॉसरी सेलर सामान नहीं देगा।
Online Fraud बनी बड़ी समस्या
बता दें कि मौजूदा वक्त में पहली बार किसी को 5000 रुपये से ज्यादा ट्रांसफर नहीं किया जा सकता है। वही एक बार 5000 रुपये के पेमेंट के बाद अगले 24 घंटे में 50000 रुपये का अधिकतम पेमेंट किया जा सकता है। आरबीआई की एक रिपोर्ट की मानें, तो साल 2022-23 में कुल पेमेंट का 13,530 फ्रॉड पेमेंट शामिल रहे हैं। इसकी कुल कीमत 30,252 करोड़ रुपये है। इस फ्रॉड में 49 फीसद या 6,659 करोड़ रुपये डिजिटल पेमेंट शामिल हैं।




0 Comments